- देहरादून। उत्तराखंड में नये साल का आगाज बारिश और बर्फबारी के साथ होगा।
मौसम विभाग ने 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच, आज भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से देहरादून आने वाली उड़ानें, ट्रेन और बस सेवा भी प्रभावित हुई।
मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 30 दिसंबर से दिखाई देगा, जो एक जनवरी तक रहेगा। इससे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
इन्हीं जिलों में तीन हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। हरिद्वार और यूएसनगर जनपदों में सुबह-शाम कोहरा छाएगा। इन जिलों में तीन दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
