गोपेश्वर: बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की जांच टीम ने बुधवार को मंदिर परिसर में मौजूद सीसीटीवी फुटेज, दान गणना से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की विस्तार से जांच की। साथ ही दान गणना प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ की गई।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ ऐसे दृश्य सामने आने की बात कही जा रही है…जिनके आधार पर पहले से दर्ज मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी प्रकरण में निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ पहले ही पुलिस में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस और विभागीय स्तर पर अलग-अलग जांच जारी है।
जांच टीम ने उन कर्मचारियों से भी जानकारी ली, जो सामान्य तौर पर दान गणना प्रक्रिया से जुड़े रहते हैं। कई कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित दिन उन्हें गणना के लिए नहीं बुलाया गया था। वहीं गणना के दौरान मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है…ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।
इधर, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी जांच के दायरे में आ गया। जानकारी के अनुसार यह जांच की जा रही है कि वीआईपी दर्शन शुल्क निर्धारित नियमों और समिति की स्वीकृति के अनुरूप लिया गया था या नहीं। मंदिर समिति के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उपलब्ध दस्तावेजों और निर्णय प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है।
शासन की ओर से गठित उच्चस्तरीय जांच समिति भी पूरे मामले की निगरानी कर रही है। समिति जल्द ही बदरीनाथ धाम पहुंचकर मौके पर निरीक्षण करेगी और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी लेगी।
बीकेटीसी का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और विभागीय जांच जारी है तथा अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 

