नानकमत्ता -(बड़ी खबर) बाबा तरसेम के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे CM,बोले दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • डेरा प्रमुख बाबा तरसेम के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री,बोले दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

नानकमत्ता (उधमसिंहनगर)– नानकमत्ता कार सेवा डेरे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की आज तड़के सुबह दो व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के उपरांत अंतिम दर्शन हेतु उनके पार्थिव शरीर को नानकमत्ता डेरे में रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए नानकमत्ता डेरा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा तरसेम सिंह के दर्शन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शनों के समय भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नम आंखों के साथ डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को याद किया। मिल रही जानकारी के अनुसार आज दर्शन हेतु रखे जाने के उपरांत कल सुबह बाबा तरसेम सिंह को डेरे के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम विदाई दी जाएगी।

मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह का इस क्षेत्र के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके द्वारा आने को स्वयं से भी संस्थाओं का संचालन किया जाता रहा है इस घटना को हम पूरी गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की जा रही हैं दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा उनको उनके अपराध की सजा जरूर मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें