नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। पिछले साल क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है जिलाधिकारी ने कहा कि मॉल रोड शहर की लाइफ लाइन है…इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मॉल रोड को मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए टीएचडीसी से तकनीकी सर्वे कराया गया। इसके आधार पर नया डिजाइन तैयार किया गया है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी के अनुसार मॉल रोड पर लगाए जाने वाले 122 एंकर का काम पूरा हो चुका है। ग्राउंडिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। वहीं पाइलिंग का काम जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव

कुल 51 पाइलिंग में से 36 पाइलिंग पूरी हो चुकी हैं। इसके बाद स्लैब डालने का काम किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य मजबूत और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। साथ ही काम को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप

प्रशासन का कहना है कि मॉल रोड का काम पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें