नैनीताल:(बड़ी खबर) 244 वाहन चालकों पर कार्यवाही, 05 वाहन सीज, 09 DL निरस्तीकरण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

SSP NAINITAL के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन वाहन चैकिंग अभियान है जारी

244 वाहन चालकों पर कार्यवाही, 05 वाहन सीज, 09 DL निरस्तीकरण

ADVERTISEMENTSAd

हूटर बजाकर और बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ा कर सड़क पर दबंगई दिखाने की कोशिश पर नैनीताल पुलिस ने दिखाया असली ‘एक्शन’

 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार*, जनपद नैनीताल में *सड़क दुर्घटनाओं और अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान* चलाया जा रहा है।
 अभियान के दौरान निम्नवत कार्यवाही की गई।
  1. मोहम्मद सैफ निवासी भवाली, द्वारा UK04 TB5235 अल्टो में हूटर लगाकर सड़कों में दबंगई दिखाने पर हल्द्वानी पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर हूटर निकलवाया और मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की।
  2. चालक नरेश पांडे, निवासी भवाली, द्वारा बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के काले रंग के वाहन को सड़कों पर दौड़ाने पर भवाली पुलिस ने वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 244 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
  • 05 वाहन सीज किए गए।
  • 09 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।
  • ₹88,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। जनपद पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें