नैनीताल- उत्तराखंड में पर्यटन को लेकर सरकार बेहद संजीदा है। साहसिक पर्यटन के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स की ओर सरकार द्वारा अहम फैसले लिए जा रहे हैं। जिसके चलते जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्बयाल के निर्देशानुसार वाटर स्पोर्ट्स को लेकर अहम निर्णय लिए गए हैं, जिसका संचालन पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से होगा। यह साइकिल जैसी दिखने वाली हाइड्रो फिलर अमेरिका से मंगवाई गई है।
पहले चरण में आठ हाइड्रो फिलर को झील में उतारा जाएगा, जिसमें 6 भीमताल और 2 नौकुचियाताल झील में उतारी जाएंगी। फिलहाल अभी ट्रायल चल रहा है। नैनीताल जिले में अधिक झीलें होने के चलते पर्यटन गतिविधियों में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। भीमताल झील में हाइड्रो फिलर का ट्रायल किया गया। इस साइकिलनुमा हाइड्रो फिलर की खासियत है कि यह पानी पर तैर सकती है और इसे चलाने के लिए पैडल का इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि हाइड्रो फिलर एक नए तरीके की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में से एक है। भीमताल झील में इसके संचालन से किसी भी तरह का झील को नुकसान नहीं होगा। बताया कि बोटिंग के अलावा यह एक अन्य गतिविधि होगी जो यहां की झीलों में होगी। इसमें कई मॉडल उपलब्ध है। डबल हल्स सिंगल मोड, डबल हल्स डबल मोड, डबल हल्स ट्रिपल मोड है। बताया कि फिलहाल इसका ट्रायल सफल रहा है आगे उच्चाधिकारियों के अंतिम निर्णय के बाद ही इस स्पोर्ट्स की गतिविधि को भीमताल झील में शुरू किया जा सकेगा। जिसका किराया भी पांच सौ रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 
