नैनीताल- अपात्र, अयोग्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के धारक 15 दिन के भीतर कार्ड जमा कराए। ऐसा न करने वाले कार्डधारकों से प्राप्त किये गए राशन की वसूली व वैधानिक करवाई की जाएगी।
जनपद के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की परिधि से बाहर, अपात्र या अयोग्य हो गए राशन कार्ड धारकों से अपील गई थी कि वे अपना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अपात्रता राशन कार्ड को 10 दिन के भीतर समर्पित कर दे, किन्तु अधिकांश कार्डधारकों द्वारा प्रकरण की अनदेखी की गई है।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त अपात्र, अयोग्य राशन कार्ड धारकों को अंतिम चेतावनी देते हुये अपने कार्ड को 15 दिन के भीतर सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति कार्यालय या खंड विकास अधिकारी के पास जमा कराने के निर्देश दिए है।
कोविड 19 की महामारी के दृष्टिगत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डधारकों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। यह योजना वर्तमान मे भी लागू है किंतु कतिपय अपात्र,अयोग्य कार्डधारकों के कारण कतिपय गरीब लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों के जांच, सत्यापन में निर्धारित तिथि के पश्चात भी कोई अपात्र कार्ड धारक पाया जाता है तो उसके विरुद्ध अब तक प्राप्त की गई राशन की वसूली करते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 के तहत वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाय।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
