नैनीताल – माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री धामी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि माननी मुख्यमंत्री 08 सितम्बर को 11 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुॅचेंगे। मा.मुख्यमंत्री जी अपरान्ह 12ः05 बजे कैलाखान हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12ः15 बजे जीबी पन्त पार्क मल्लीताल पहुॅचकर पर्यटन के दृष्टिकोण से नैनीताल को पारम्परिक शैली में विकसित किये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं, कार्यो, विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे
तथा कुमाऊॅ में पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने के लिए एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में सी.बी.टी.एस समस्त बालिकाओं के दल के आदि कैलाश रैंज के पर्वतारोहण के अभियान को फ्लैग ऑफ करेंगे। मा.मुख्यमंत्री जी का अपरान्ह 1ः35 बजे से 2ः30 बजे तक का समय नैनीताल क्लब में आरक्षित रखा गया है। मा.मुख्यमंत्री जी अपरान्ह 2ः30 बजे से 04 बजे तक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा तत्पश्चात 04 बजे से सांय 05ः30 बजे तक जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे। मा.मुख्यमंत्री जी रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब में करेंगे। मा.मुख्यमंत्री श्री धामी 09 सितम्बर को प्रातः 08ः45 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब से कार द्वारा प्रस्थान कर 08ः55 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुॅचेंगे। श्री धामी 09 बजे कैलाखान हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
