- हादसा- गहरी खाई में गिरी कार,हादसे में डॉक्टर की मौत।
नैनीताल- नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है।नैनीताल जिले में भवाली कोतवाल डी.आर.वर्मा ने बताया कि रामगढ़ के सी.एच.सी.सेंटर के प्रभारी डॉक्टर गौरव कांडपाल अपनी हुंडई आई10 ग्रैंड कार संख्या (UK 04 AJ 3301) से रामगढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। डॉक्टर गौरव का वाहन भी बुरी तरह श्रतिग्रस्त हो गया है।
भवाली के पास मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर एक कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. कांडपाल रामगढ़ से वापस हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अचेत अवस्था में भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। घटना के बाद से रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ में तैनात चिकित्सक डा गौरव काण्डपाल शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे निजी वाहन से हल्द्वानी आ रहे थे। इस दौरान उनके वाहन के गहरी खाई में गिरने से डा काण्डपाल की मृत्यु हो गई। डा काण्डपाल की मृत्यु पर मोर्चरी में पहुचकर अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान से इस दुख की घडी में परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। डा गौरव काण्डपाल की पत्नी डा प्रियंका काण्डपाल कालाढूगी सीएचसी में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं तथा उनके दो बच्चे जो कक्षा 10 व कक्षा 5 में अध्यनरत हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : आपको भी मिला है SIR नोटिस? घबराइए नहीं… जानिए अब आगे क्या करना है
उत्तराखंड: पहाड़ में किशोरी निकली 4 माह की गर्भवती, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी: SIR-2026: 13 अगस्त तक करें दावा-आपत्ति, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान हुआ तेज
देहरादून : इन जिलों में भारी बारिश आसार
देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, RBI की मंजूरी का इंतजार
देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं, अंतिम मौका खुद ही हटा लो
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 150 करोड़ किए मंजूर 
