नैनीताल- भीमताल रोड के नागरी गांव के पास नैनी बैंड में एक घर में अचानक आग लगने के बाद घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया अपने सपनों के आशियाने को राख में तब्दील देख मकान स्वामी की पत्नी बेसुध हो गई बताया जा रहा है कि घर में रखा नगदी सोने चांदी सहित सामान सब कुछ जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक ग्रह स्वामी टैक्सी चालक सनित आर्य अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए थे मंगलवार की रात लगभग 1:00 बजे उनके घर में भीषण आग लग गई आग की लपटों को देख आस-पड़ोस के लोगों ने दमकल और गृह स्वामी को फोन पर सूचना दी जिसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। घर में लगी आग देख गृह स्वामी की पत्नी बेसुध हो गई शुरुआती हालात में लोगों को लगा कि चोरों ने घर में चोरी कर आग लगा दी है जिससे घर में रखा, टीवी, फ्रिज, लैपटॉप, वाशिंग मशीन, गैस, बर्तन, कपड़े नगदी, जलकर राख हो गए। लेकिन पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो सभी सामान घर पर ही जला हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार भी पहले गृह स्वामी ने चोरी की घटना के बाद आग लगने की सूचना दी थी लेकिन घर में बिछिया व चांदी का सामान सब कुछ जला हुआ मिला है और प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी 
