नैनीताल- बॉलीवुड के हाश्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अपने व्यस्त कार्यक्रम से दो पल सुकून के निकालकर अपने पसंदीदा पर्यटक नगर नैनीताल पहुंचे । परिवार के साथ छुट्टी मनाने पहुंचे राजू श्रीवास्तव ने मॉल रोड का आनंद उठाया । माल रोड के एक रेस्टूरेंट में राजू श्रीवास्तव को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए । उन्होंने न केवल राजू के साथ फोटो खिंचवाया बल्कि उनके ऑटोग्राफ भी लिए । राजू ने अपने चित् परिचित स्टाइल में पर्यटकों का अभिवादन किया । रेस्टयूरेन्ट स्टाफ ने भी राजू श्रीवास्तव के साथ फोटो खिंचवाकर उनका विशेष स्वागत किया । राजू, ठण्ड के बीच कुल्हड़ के गिलास में दूध की चुस्कियां लेते देखे गए ।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- काठगोदाम से चलने वाली ये ट्रेन आज से बंद, जानिए कब तक नहीं चलेगी

शाम होने के कारण अधिकतर लोग राजू को पहली नजर में पहचान नहीं सके । अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे राजू ने मॉल रोड का दौरा किया और उसे अपनी पसंदीदा जगह बताया । ठंड के कारण राजू ने टोपी के ऊपर मफलर को अपने सिर पर लपेट रखा था, इसके अलावा उन्होंने ओवर कोट पहनकर अपने तीन चौथाई शरीर को ढक रखा था । राजू का परिवार और दोस्त भी ठंड से लड़ने की तैयारी कर पहुंचे थे । राजू ने बताया कि वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस के रोज पड़ने वाले अपने जन्मदिन को मनाने कॉर्बेट आए थे, जिसके बाद वो सभी अपने पसंदीदा नैनीताल का आनंद लेने यहां पहुचे हैं ।
यह भी पढ़ें👉हल्द्वानी- ब्रिटेन से लौटी महिला हुई पॉजिटिव, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें👉देहरादून- देवभूमि की बेटी ने बनाया कीर्तिमान, बनी फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड
यह भी पढ़ें👉देहरादून- थर्टी फर्स्ट के लिए मसूरी और नैनीताल के लिए बनाया प्लान, नैनीताल में तैनात होगी यह टीम
यह भी पढ़ें👉उत्तराखंड- नए साल से सरकारी अस्पताल में इलाज करवाना होगा महंगा, जानिए नए रेट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
