हल्द्वानी – वर्तमान में डेंगू की सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद मे समस्त निजी चिकित्सालय, प्रयोगशाला प्रबन्धकों से समन्वय कर डेंगू जांच दर निर्धारित करने के निर्देश दिये। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी द्वारा निजी चिकित्सालयों (लैब) एवं आईएमए हल्द्वानी के प्रतिनिधियों से वार्ता कर डंेगू जांच दर निर्धारित की। जिसमें प्लेटलेट्स जांच दर 100 रूपये, सीबीसी जांच 200,डंेगू कार्ड टैस्ट जांच 700,डेंगू एलाइजा एनएस-1जांच 500,एलजीएम जांच 500 तथा एलजीजी जांच 500 रूपये होगी।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने निर्देश दिये कि डेंगू जांच निर्धारित दरों से अधिक धनराशि लेने पर सम्बन्धित प्रयोगशाला प्रबन्धकों के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।
उन्होने कहा कि सभी चिकित्सालय चिकित्सक के लिखित परामर्श के उपरान्त ही डेंगू जांच कराना सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति संजीदा जिलाधिकाारी द्वारा बेस चिकित्सालय के लिए 30 लाख की धनराशि से दो एलाईजा टेस्ट मशीन व एक प्लेट्लेट्स सप्रेटर खरीदे, साथ ही एसटीएच में भी दो एलाईजा मशीन व 06 फाॅगिंग मशीनें क्रय की गई। अब दोनो चिकित्सालयों में दो व तीन एलाईजा मशीनें हो गई हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों का शीघ्रता से डेंगू, मलेरिया टेस्ट हो सके। उन्होने निर्देश दिये कि वर्षाकाल में मलेरिया-डेंगू संक्रमण काल में लैब 24 घंटे खुलेगी। श्री बंसल ने यह भी निर्देश दिये की सभी चिकित्सालय फिजिशियन के लिखित संस्तुति पर ही डेंगू एलाईजा टेस्ट करेंगे तथा सभी चिकित्सालय एक गाईडलाईन पर कार्य करना सुनिश्चिित करेंगे।
टिहरी- (दुःखद हादसा) कार खाई में समाई दो की मौत, एक घायल, ऐसे हुआ हादसा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
