नैनीताल पंचायत चुनाव री पोलिंग याचिका : HC ने मंगाई ‘1994 नियमावली’ की हैंडबुक..
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की री-पोलिंग संबंधी याचिका में सुनवाई के बाद चुनाव आयोग से ‘जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन और विवाद निवारण नियमावली 1994’ की हैंडबुक लाने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले में कल सुनवाई रखी है।

बीती 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जिले से चयनित 27 पंचायत सदस्यों ने मतदान करना था। इसमें से 22 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि 5 सदस्यों का अपहरण होने का मुकदमा तल्लीताल थाने में दर्ज हुआ। कुछ समय बाद पांचों सदस्यों ने स्वतः चुनाव प्रक्रिया से अलग होने का शपथपत्र दिया और साथ में एक वीडियो जारी कर अपने सुरक्षित होने की जानकारी परिजनो, रिश्तेदारों और संबंधियों को दी।न्यायालय में इस हंगामे की जानकारी मिलने के बाद, मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने इसे जनहित याचिका के रूप में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने एस.एस.पी.और डी.एम.को तलब किया। डी.एम.ने कहा कि वो निर्वाचन को पत्र लिखकर पुनः मतदान के लिए कहेंगी।
चुनाव आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने बताया कि पिछली सुनवाईयों में सभी ने अपना पक्ष रख दिया था, जबकी आज लंबी सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ इस मामले में कुछ बिंदुओं के कारण इसमें राज्य निर्वाचन आयोग से ही निर्णय चाहते रहे। याची के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवीदत्त कामथ ने कहा कि वो अपनी बात चुनाव आयोग के सामने न रखकर उच्च न्यायालय में ही रखना चाहते हैं। न्यायालय ने नियमावली में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं होने पर कल 'जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन और विवाद निवारण नियमावली 1994' संबंदी बुक मंगई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
