नैनीताल- आगामी 1 अप्रैल से नैनीताल जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सभी पेंशन योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन हो जाएंगे जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर गिलड़ियाल ने जिले के सभी एसडीएम और वीडियो को आवेदन को ऑनलाइन करने के लिए पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक समाज कल्याण विभाग की ओर से अवगत कराया गया है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचालित समाज कल्याण विभाग की सभी पेंशन अनुदान योजनाओं में आवेदक की ओर से विभागीय पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन भरने की व्यवस्था कर दी गई है लिहाजा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान पेंशन, तीलू रौतेली पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, बोना पेंशन, शादी अनुदान, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान के आवेदन ऑनलाइन करने की सुविधा हो गई है।
लिहाजा अब यह सभी आवेदन ऑनलाइन होंगे अब तक आवेदन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से जमा किए जा रहे हैं लेकिन 31 मार्च तक ही ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने की सुविधा दी गई है 1 अप्रैल से योजनाओं में विभागीय पेंशन पोर्टल ssp.uk.gov.in अपनी सरकार पोर्टल और उमंग मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन जमा होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन 

