Nainital News- उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत शहर नैनीताल अब सैलानियों की चहल कदमी से सरोबार होने लगा है ।कोरोना वायरस के मामलों के कम होने के बाद सैलानी नैनीताल जिले में पहुंचने लगे हैं। वहीं सरोवर नगरी वीकेंड पर पूरी तरह से पैक रही। लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन प्लान बना रहा है। भीड़ के चलते शहर में की स्थिति पैदा हो रही है। इससे दूर करने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। इसीलिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
वीकेंड और अवकाश के मौकों पर नैनीताल में सैलानियों को स्कूटी और बाइक को प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके वाहन 10 किलोमीटर पहले ही अस्थायी पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। इसके लिए रूसी बाईपास व नारायण नगर में व्यवस्था बनाई गई है।

इसके बाद सैलानियों के लिए शटल सेवा के जरिए नैनीताल पहुंचाया जाएगा। भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया पर्यटक वाहनों को कैंटोनमेंट क्षेत्र से पहले रोका जाएगा। हालांकि नैनीतालवासियों और नौकरी पेशा व्यक्तियों को वाहन शहर में लाने की अनुमति होगी।
बैठक में डीएम धीरात गर्ब्याल ने अधिकारियों को पर्यटन व्यवस्थाओं को सुधारने को कहा। उन्होंने कहा कि प्लान ऐसा हो जिससे सैलानियों और स्थानीय लोगों परेशानी ना हो। इसके अलावा उन्होंने पार्किग स्थल बढ़ाने और रूसी बाईपास पार्किंग स्थल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कहा। मेट्रोपोल पार्किंग क्षेत्र में 250 वाहनों की पार्किंग क्षमता को बढ़ाकर 350 से 400 तक किया जाएगा। मेट्रोपोल में पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
