नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 13वें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। यह ऐतिहासिक सफलता जिले में समन्वित प्रयासों, नियमित समीक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का नतीजा है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 की पिछली तिमाही में नैनीताल जनपद 13वें स्थान पर था। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इसकी गंभीर समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को विकास कार्यों में प्रगति लाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन ने निरंतर मॉनिटरिंग और विभागीय समीक्षा सुनिश्चित की।
त्रैमासिक आंकड़ों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग सहित कुल 6 विभागों का प्रदर्शन बी श्रेणी में रहा। वहीं जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं ने भी बेहतर प्रगति करते हुए जिले को बी श्रेणी में स्थान दिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि समस्त विभागों के समन्वित प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वर्तमान तिमाही में अपने विभागीय लक्ष्यों को 100% पूरा करें, ताकि आगामी मूल्यांकन में नैनीताल की रैंकिंग और सुदृढ़ हो।
इसके साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे जिले में सुशासन और विकास के स्तर को और ऊँचा उठाया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
