नैनीताल- उत्तराखंड भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का एक सनसनीखेज गैर मर्यादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वो प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश को बुढ़िया कहकर पुकारा रहे हैं । प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत का ये भाषण भाजपाइयों को खूब भाया, लेकिन राज्य के एक वरिष्ठ नेता पर इस तरह की टिप्पणी को हरगिज जायज नहीं ठहराया जा सकता है ।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-(बड़ी खबर)इंदिरा हृदयेश के भूचाल लाने के बयान का बंशीधर भगत ने दिया ये जवाब
नैनीताल जिले के भीमताल में आज प्रदेशभर में चल रहे दौरों के अंतर्गत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का
कार्यक्रम आयोजित किया गया था । भीमताल की मुख्य सड़कों के अलावा एक रैली के रूप में कार्यकर्ता, भीमताल के लोगों का अभिवादन करने के लिए निकले । सभी कार्यकर्ता एक हॉल में जाकर एकत्रित हो गए, जहां प्रदेशाध्यक्ष का भाषण होना था । भाषण शुरू हुआ तो प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश के उस बयान का जवाब दिया जिसमें कांग्रेसी नेता ने कहा था कि भाजपा के पांच से छह नेता उनके संपर्क में हैं । भाजपा के अति उत्साहित प्रदेशाध्यक्ष बंसीधर भगत ने सभी मर्यादाओं को ताक पर रखकर नेता प्रतिपक्ष को बुढ़िया कह दिया । उनकी इस बात पर वहां मौजूद भाजपाइयों ने ठहाके लगाकर उनकी बेहुदा बात का समर्थन किया । बंसीधर भगत ने कहा कि बुढ़िया जैसे डूबते जहाज के संपर्क में कौन आएगा ?
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- विद्यालयों में इस साल इतने दिन रहेगा अवकाश, देखिए पूरी सूची
बंशीधर भगत का फूंका पुतला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा भीमताल में एक जनसभा के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर यूथ कांग्रेस पूरी तरह से मुखर है, देर शाम बुध पार्क में यूथ कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की इस दौरान यूथ कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का चरित्र सबके सामने आ गया है कि उनके पार्टी के नेताओं को महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती है। इसलिए उनके प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्य की सबसे वरिष्ठ नेता इंदिरा हरदेश के लिए अभद्र टिप्पणी की जिसकी कड़ी शब्दों में निंदा होनी चाहिए, वही यूथ कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेंगे तो यूथ कांग्रेस बंशीधर भगत के सभी कार्यक्रमों का विरोध करेगी।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(बड़ी खबर) नर्सिंग भर्ती में मानकों में होगा संशोधन, सीएम ने दिए निर्देश

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
