Nainital News- नैनीताल आने वाले पर्यटकों की नजर सरोवर नगरी के अलावा हमेशा आसपास के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर होती है इसी को देखते हुए नैनीताल के युवा विधायक संजीव आर्य ने एस्ट्रो टूरिज्म के कांसेप्ट को आखिरकार कड़ी मेहनत के बाद मुकाम पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। भीमताल ब्लॉक के ता खुला में एस्ट्रो विलेज के रूप में पहाड़ की शैली में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले होमस्टे बनाए जाएंगे।
भीमताल ब्लॉक के ताकुला को ऐस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा इसके लिए 2 करोड़ 46 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।जल्द गांव में अत्याधुनिक दूरबीन स्थापित करने के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पलायन की बढ़ती समस्या और ग्रामीणों को पर्यटन रोजगार से जोडऩे के लिए यह प्रोजेक्ट कारगर साबित होगा। एस्ट्रो विलेज में पहाड़ी शैली में होमस्टे बनाए जाएंगे। भवन में अल्मोड़ा के स्टोन और लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रयोग से प्रदेश की वास्तुकला को भी संरक्षण मिलेगा। ताकुला गांव को गांधी मंदिर’ का भी नाम प्राप्त है क्योंकि महात्मा गांधी जी ने खुद इस भवन का शिलान्यास किया था। वर्ष 1929 और फिर वर्ष 1932 में वे यहां रहने भी आए।

इस एस्ट्रो विलेज के सपने को साकार करने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे नैनीताल के युवा विधायक संजीव आर्य ने बताया कि आज के दौर में नैनीताल के अलावा पर्यटकों को अन्य पहाड़ी इलाकों में भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही है और गांधी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध और प्रख्यात इस गांव में जब पहाड़ी शैली में होमस्टे बनेंगे तो वह अपने आप में मनमोहक दृश्य होगा लिहाजा देश-विदेश से पर्यटक इस ओर खींचे चले आएंगे और इसका सीधा लाभ स्थानीय जनता और पर्यटन रोजगार से जुड़े लोगों को होगा और नैनीताल जिले में एक और टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित हो जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
