नैनीताल: DM ने इनको बनाया कालाढूंगी SDM

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल :जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि,उत्तराखण्ड शासन के आदेश के क्रम में उप जिलाधिकारी कालादूँगी परितोष वर्मा का स्थानान्तरण नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी के पद पर होने के फलस्वरूप उप जिलाधिकारी कालाढूंगी के रिक्त पद पर जन हित में वर्तमान में जिला मुख्यालय में प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल के पद पर तैनात डिप्टी कलेक्टर विपिन चन्द्र पन्त को तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें