नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । इस दौरान हाई कोर्ट के आठ जजों ने राष्ट्रगान गाया । उच्च न्यायालय के रैजिस्ट्रार एच.एस.बोनाल की तरफ से जारी पत्र में उच्च न्यायालय के जजों, महाधिवक्ता, चीफ स्टैंडिंग काउंसिल के अलावा चुनिंदा अधिवक्ताओं और न्यायालय के स्टाफ को आमंत्रित किया गया था । आज देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया जिसके बाद उच्च न्यायालय परिसर में इंस्ट्रुमेंटल धुन में राष्ट्रगान बजाय गया । मुख्य न्यायाधीश ने परिसर में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया और साथ ही प्रदेश के लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । उन्होंने प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी । उन्होंने ये भी कहा कि ये युवाओं को बताने का अच्छा मौका है कि उनके पूर्वजों ने देश को इस मुकाम तक लाने में क्या बड़ा काम किया था ।
सांसद अजय भट्ट ने फहराया तिरंगा, स्वाधीनता के अमर सपूतों को किया याद
इसके अलावा राज्य में आ रही आपदा पर बोलते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद मौका है और यहां के लोगों के दुख के बराबर उनके पास आंसू भी नहीं हैं । पीड़ितों के लिए जो भी हो सकेगा वो जरूर करेंगे । इस मौके पर वरिष्ठ न्यायाधीश सुधांशू धूलिया, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक, न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा और महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, पूर्व सांसद अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
