नैनीताल –जनपद के 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत भ्रमण कराया जायेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे ने बताया कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत निम्न रूट स्थलों के अनुसार यात्रा करायी जानी प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि यात्रा नैनीताल से गैराड,गोलू,बागेश्वर बैजनाथ, गंगोलीहाट, जागेश्वर होते हुए वापस नैनीताल तथा नैनीताल से कालेश्वर बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग होते हुए वापस नैनीताल एवं नैनीताल से ऋषिकेश, उत्तरकाशी,ऋषिकेश होते हुए नैनीताल एव नैनीताल से गैराड़ गोलू, बागेश्वर,कालीमठ,कौसानी होते वापस नैनीताल में यात्रा सम्पन्न होगी।
श्री पांडे ने कहा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना यात्रा हेतु इच्छुक 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अपना नाम,उम्र, ग्राम, पो0ओ0,तहसील, मेडिकल फिटनेस, आधार कार्ड, आयु सम्बन्धित प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र के साथ ही प्रथम बार यात्रा एवं आयकर देय सीमा के अंतर्गत नहीं आता है आदि निम्न दस्तावेजो की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां प्रारूप के साथ उपरोक्त यात्रा स्थलों में किसी एक को अंकित करते हुए अपना आवेदन पत्र जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नैनीताल मे स्वयं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध करा सकते है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं 
