हल्द्वानी :उत्तराखंड के जिला नैनीताल में मौसम विभाग का अलर्ट
देहरादून : मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनॉक 21 व 22 जुलाई को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने की सम्भावना के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) व्यक्त की गई है। अतः इस अवधि में अतिवृष्टि / ओलावृष्टि/आँधी-तूफान से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, संवेदनशील नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामों एवं अन्य क्षेत्रों संवेदनशील में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी हाई एलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों/संसाधनों को भी अलर्ट पर रखेंगे। विशेषकर जनपद में अतिवृष्टि/पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाये रखने हेतु एलर्ट पर रहेंगे। लोक निर्माण विभाग के समस्त सम्बन्धित खण्डों द्वारा भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों/स्थानों पर उक्त अवधि में जे.सी.बी. मशीनों एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती 24X7 सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए।
अतिवृष्टि के कारण नगरीय क्षेत्रों में जल भराव तथा प्रमुख मार्गों पर स्थित रपटों से सुरक्षा हेतु आवश्यक मानव एवं अन्य संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित की जाए समस्त जिला/परगना/विकासखण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे, अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन (ON) रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नम्बर (1077) पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
