उत्तराखंड के नैनीताल में होटलों को पर्यटकों के लिए खोलने में नियमों के सरल होने का इंतजार । होटेलियर चाहते हैं कि प्रदेश में प्रवेश के समय कोरोना टैस्ट किया जाए और होटल में क्वेरेन्टीन का समय भी कम हो जाए । नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन(एन.एच.आर.ए.)के पदाधिकारियों ने कहा कि होटलों को खोलने में आ रही समस्याओं को राज्य सरकार ने दूर करना चाहिए । उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइनों में जटिलताओं के कारण पर्यटक और होटल व्यवसायियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख समस्या यह है कि पर्यटक में कोविड संक्रमण मिलने पर होटल सील किया जाएगा । पर्यटकों के प्रदेश में आने के रजिस्ट्रेशन में 72 घन्टे के अंदर किया गया कोविड टैस्ट नेगेटिव होना आवश्यक किया गया है।
हल्द्वानी-दीपक की मेहनत लाई रंग, लोग हुए पहाड़ी नूण और तिमले के आचार के मुरीद
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह का कहना है की अगर राज्य के बॉर्डर पर ही सरकार यहां आने वाले लोगों को टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध करा दे तो पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही होटल व पर्यटन व्यवसायियो को भी सुविधा मिलेगी। शाह बताते हैं कि अब तक होटल व्यवसायियों को अबतक लगभग 500 करोड़ का नुकसान हो चुका है और अगर आगे भी राज्य सरकार नियमों में होटल व्यवसायियो को राहत नही देती तो नैनीताल होटल व्यवसायी होटलों नहीं खोलेंगे।
नैनीताल- DM सविन बंसल का होनहार बेटियों के लिए है यह प्लान, अब न करें कैरियर की चिंता
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “नैनीताल- (बड़ी खबर) सरकार ने नही दिया इस ओर ध्यान, तो नही खुलेंगे नैनीताल के होटल”
Comments are closed.



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 

Good news for tourists
thx