नैनीताल – पर्यटन सीजन को देखते हुये नैनीताल शहर में यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु शहर में 17 स्थानों पर नो पार्किंग जोन घोषित किया है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी नंद किशोर
गुरूवार को नैनीताल शहर में यातायात समस्या के दृष्टिगत परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका नैनीताल एवं प्रशासन द्वारा सम्यक विचारोपरांत 17 स्थलों को पार्किंग जोन घोषित किया है। उन्होंने बताया कि हनुमान गढ़ी से तल्लीताल डॉट, डॉट चौराहा, तल्लीताल से कैलाखान मोड तक (भवाली मार्ग में), अपर एवं लोअर माल रोड, पन्त पार्क एवं पन्त पार्क से नैनादेवी मन्दिर तक (वी०आई०पी० वाहन पार्किंग को छोडकर), तल्लीताल रिक्शा स्टैण्ड से बी०डी०पाण्डे हॉस्पिटल तक (बी०डी० हॉस्पिटल के सामने एम्बूलेंस को छोडकर), घोड़ा स्टैण्ड तिराहे से मस्जिद तिराहा तक, मस्जिद तिराहा से चीनाबाबा तिराहा तक, चीनाबाबा तिराहे से बी०डी० पाण्डे हॉस्पिटल तक (घोड़ा स्टैण्ड तक), चीना बाबा तिराहा से मनुमहारानी तिराहा तक, मनुमहारानी तिराहा से प्रशासनिक अकादमी तक, मनुमहारानी तिराहे से सुखताल होते हुए बारापत्थर तक (सुखताल एवं केएमबीएन पार्किंग को छोड़कर) बारापत्थर से घोड़ा स्टैण्ड कालाढूंगी रोड तक, मालरोड इण्डिया होटल से जू-रोड में (जू तक) (नगर पालिका द्वारा अनुमन्य वाहनों को छोड़कर), बिरला रोड बैलकम होटल तिराहा से भौटिया बैण्ड होते हुए बिरला स्कूल तक, मस्जिद तिराहा से राजभवन/कलेक्ट्रेट होते हुए तल्लीताल डॉट तक समाप्त मार्ग पर और बारापत्थर से पंगोट मार्ग पर हिमालय दर्शन तक सड़क के दोनों ओर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग/विराम प्रतिषेध किया गया है।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया किया नो पार्किंग जोन में वाहन पार्किंग करने की स्थिति में वाहन स्वामियों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 

