- नैनीताल में भारी बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान, IMD ने जारी किया ये अलर्ट,DM ने जारी किए निर्देश।
नैनीताल: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और मैदानी इलाकों में ठंड से राहत मिली हुई है लेकिन जल्द ही ये मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश मुसीबत बढ़ाने वाली है. वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं. इसकी वजह नए पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत 24 और 25 जनवरी को जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गब्र्याल ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश के साथ ही क्षेत्र में तैनात समस्त अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश के मद्देनजर पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाने के भी निर्देश दिए साथ ही वर्षा के उपरान्त बैराज नदियों / नालों में तेज जल प्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों को भूस्खलन से संवेदनशील मार्गो पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनों एंव गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जिला/ परगना / विकासखण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र में अधिकारियों को अपने- अपने मुख्यालय पर बने रहने तथा अपने मोबाइल ऑन रखने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा संबधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एंव जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नंबर (1077) पर आवश्यक रूप से सूचना देना सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
