- राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में 2 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 50,000 (पचास हजार) सेब बीज माह जनवरी, फरवरी में पौधें क्रय उन पर नवीनतम स्पर प्रजाति बॉस डेलीसस, टाइडमैन, किंगरौड, स्कारलैड रैड, रैडचीफ, रैड डैलीसस तथा सेब गाला की कल्मों का रोपण कार्य किया गया।
भीमताल– मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आगामी दिसम्बर 2023 में इस उद्यान से लगभग 40,000 हजार सेब पौध बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस नवीनतम प्रजाति के पौधों को जनपद के विकास खण्ड धारी,ओखलकांडा व रामगढ के सब उत्पादकों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि इन सेब के पौधों में बढवार के साथ ही पैदावार भी अच्छी होती है। इससे कृषकों की आय में इजाफा होगा। उन्हांेने कहा कि पौधे रूट स्टाक पर आधारित होने के कारण उन स्थानों पर रोपित कर सकते हैं जहां सिचाई की सुविधा नहीं है, क्योंकि स्टाक प्रजाति के सेब की जडें भूमि में काफी गहरे स्तर तक जाती हैं। जिससे आवश्यकता के अनुसार सेब का पौधे भूमि की निचली सतह से पानी की आवश्यकता की पूर्ति कर लेती हैं। उन्होंने कहा इन पौधो के उत्पादन से उद्यान विभाग को लगभग 32 लाख रूपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
———————————————-
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 

