नैनीताल- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवमुक्त बजट के सापेक्ष समस्त देयकों का ऑनलाईन आईडी जनरेट एवं तीनों स्तर से अप्रूव कर भौतिक रूप से 20 मार्च 2023 तक कोषागार, उपकोषागार में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी देयक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि 20 मार्च के उपरान्त देयकों को कोषागार एवं उपकोषागार द्वारा स्वीकार नहीं किया जायेगा, बजट लैप्स हो जाने पर पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी का होगा।
श्री गर्ब्याल ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य की वित्तीय स्थिति को दृष्टि में रखते हुये पार्किंग फण्ड हेतु धनराशि का न तो आहरण किया जाए और न ही कार्य होने की प्रत्याशा में बैंक ड्राफ्ट बनाकर रखा जाए।
उन्होंने कहा कि बिलों के भुगतान से सम्बन्धित आईडी यदि कोषागार, उपकोषागार में आरबीआई फेल हो जाती है तो फेल भुगतान को 31 मार्च 2023 से पूर्व अविलम्ब अप्रूव कर कोषागार, उपकोषागार में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में भुगतान न होने एवं बजट लैप्स होने पर पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी की होगी एवं इस प्रकार का कृत्य वित्तीय अनुशासनहीनता की श्रेणी में आयेगा तथा दोषी कर्मियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
