- यू-सेट के लिए आज से करें आवेदन
नैनीताल– उत्तराखंड के महाविद्यालय और विवि में सहायक प्राध्यापकों के पदों के लिए आयोजित होने वाली यू-सेट का जिम्मा कुमाऊं विवि को सौंपा गया है। विवि की ओर से सात जनवरी 2024 को राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक रखी गई है।
यू-सेट के लिए नियुक्त सदस्य सचिव प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि प्रदेश में यह परीक्षा साल 2017 में आयोजित कराई गई थी। वर्ष 2017 के बाद 2024 में इसे दोबारा कराया जा रहा है। प्रो. बिष्ट ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा,

पंतनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, गोपेश्वर, टिहरी गढ़वाल, श्रीनगर गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और कोटद्वार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवार यू-सेट की वेबसाइट https://www.usetonline.c w.usetonlin o.in के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही विवि की वेबसाइट https://www.kunainital.a c.in पर भी परीक्षा फॉर्म की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन शुल्क 18 दिसंबर व आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
