नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सशस्त्र हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 2 वाहन सीज किए गए।
पुलिस ने दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28) पुत्र सुरेंद्र सिंह – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर, यश भटनागर उर्फ यशु (19) पुत्र राजीव भटनागर – निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39) पुत्र मोहन राम – निवासी लखनपुर, रामनगर, रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28) पुत्र चंदन प्रकाश – निवासी ढेला पटरानी, रामनगर, प्रकाश भट्ट (28) पुत्र गोपाल दत्त – निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता और. पंकज पपोला (29) पुत्र नर सिंह – निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि चुनाव में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मेयर को खुद खड़े होकर करानी पड़ रही नालियां साफ
हल्द्वानी :नैनीताल समेत 6 जिलों में तेज़ बारिश के आसार,अगले तीन दिन भारी
हल्द्वानी से 12 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद
पंजाब से लाई गई नकली करेंसी का उत्तराखंड पुलिस ने किया खुलासा, बाप-बेटों समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में 10 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, 43 सड़कें अब भी बंद
उत्तराखंड : ग्रामीण विकास को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
श्रीलंका के अधिकारियों ने जाना उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल
उत्तराखंड की नदियों को बचाने की बड़ी तैयारी, करोड़ों की नई योजनाओं पर काम शुरू
उत्तराखंड: तीन दिन में हजारों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
उत्तराखंड के इतिहास में नया रिकॉर्ड, राज्यपाल गुरमीत सिंह बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल 

