जिले में 2.32 लाख राशन कार्डों का होगा सत्यापन
नैनीताल! नैनीताल जिले में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कुल 2 लाख 32 हजार 580 राशन कार्डों का सत्यापन किया जाना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को 30 मई तक अभियान पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से राशन कार्ड धारकों के सत्यापन के लिए समिति गठित की गई है। सत्यापन का कार्य 17 अप्रैल से शुरू किया गया है। जिले में क्षेत्रवार राशन कार्डों की संख्या की यदि बात की जाए तो हल्द्वानी में 114440, रामनगर में 40792, नैनीताल में 32161, कैंचीधाम में
12319, कालाढूंगी में 14103 तथा धारी में 18377 शामिल हैं। कुल राशन कार्डों की संख्या 2,32,580 है। आरओ विनय जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है।
अब तक 70 राशन कार्डों का सत्यापन किया जा चुका है, जिनमें से 13 कार्ड अपात्र पाए गए हैं। राशन कार्ड सत्यापन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिले के नोडल अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने व निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन पूरा करने के निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई 
