Nainital News: विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली के धाम में हर दिन लोग देश-विदेश से मन्नतें मांगने आ रहे है। विगत महीने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कैचीधाम पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा नीम करौली जी के दर्शन किये। इससे पहले भी कई बड़ी-बड़ी हस्तियां बाबा के दर्शनों को आ चुके है। अब भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन कैंचीधाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किये। इस दौरान रवि किशन को देख लोग वहां पहुंचे गये। लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।
पहली बार बाबा के धाम पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने बताया कि नैनीताल पहली बार आना बाबा नीम करौली महाराज जी की आज्ञा से ही हुआ है। उन्होंने हमेशा से बाबा की महिमा के बारे में सुना था, लेकिन अचानक अब उन्हें बाबा के धाम पहुंचने का अवसर मिला है और यहां दर्शन कर वह काफी खुश हैं। रवि किशन ने कहा कि कैंची का धाम धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहां आकर मन बेहद शांत हो जाता है।
इस दौरान रवि किशन यह कहने से भी पीछे नहीं रहे कि विश्व के सबसे होनहार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपनी फॉर्म में वापस लौटे हैं। यह सब बाबा की ही महिमा है। उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज जी धाम पहुंचकर अपने भाई के स्वस्थ होने की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
