Nainital News: डंपर के अंदर पेट्रोमैक्स से हादसा, ठंड से बचाव करते चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, जाने। पूरा मामला
एक बेहद दर्दनाक घटना में चाचा-भतीजे मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों डंपर वाहन में पेट्रोमैक्स से गर्मी लेने के प्रयास में अंदर बैठ गए थे। घटना ने परिजनों में कोहराम मचा दिया और पुलिस को जांच पर मजबूर कर दिया।
मामला नैनीताल जिले से सामने आए हैं जहां रामनगर में ठंड से बचने के लिए डंपर वाहन के अंदर पेट्रोमैक्स जलाकर सोए चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई. दोनों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, रामनगर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले चाचा-भतीजे मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार डंपर वाहन के चालक थे।दोनों शनिवार यानी 10 जनवरी को संभल से रामनगर के ग्राम पीरुमदारा स्थित एक स्टोन क्रशर में उपखनिज सामग्री लेने के लिए आए।रविवार यानी 11 जनवरी के तड़के करीब 5 बजे दोनों ने 18 टायरा डंपर में क्रशर से उपखनिज सामग्री लोड की और वाहन को बाहर खड़ा कर दिया।
शीशे बंद कर जलाए पेट्रोमैक्स: सुबह के समय कड़ाके की ठंड होने के कारण दोनों डंपर के केबिन के अंदर ही बैठ गए।इस दौरान ठंड से बचाव के लिए उन्होंने पेट्रोमैक्स जलाया और वाहन के शीशे बंद कर लिए. ऐसे में पेट्रोमैक्स से निकलने वाली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं लग पाया।
दोपहर के समय जब साथ में मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।शक होने पर डंपर के शीशे तोड़ा गया तो अंदर दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे।आनन-फानन में मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार को बाहर निकालकर रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
