Haldwani News: नगर निगम द्वारा अपने सीमा क्षेत्र में नव सम्मिलित किए गए क्षेत्रों में स्थित व्यवसायिक एवं अनावासीय भवनों पर भवन कर वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, इन क्षेत्रों में करारोपण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण महापौर द्वारा जानकारी दी गई कि उत्तराखण्ड शासन के वित्त एवं शहरी विकास विभाग द्वारा नगर निगम के नव सम्मिलित क्षेत्रों में भवनों का GIS आधारित सर्वे कराया गया था।
इस सर्वे के पूर्ण होने के बाद शहरी विकास निदेशालय ने 10 प्रमुख नगर निकायों को सर्वे डाटा की हैण्ड होल्डिंग प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रक्रिया के तहत भवन स्वामियों को उनके भवन का सर्वे डाटा और सूचना पत्र भेजा जा रहा है, ताकि वे अपने भवन की जानकारी का सत्यापन कर सकें।
महापौर ने निर्देशित किया है कि केवल सत्यापित डाटा के आधार पर ही नव सम्मिलित क्षेत्रों के व्यवसायिक एवं अनावासीय भवनों से वित्तीय वर्ष 2025-26 से भवन कर लिया जाएगा। वहीं, आवासीय भवनों पर भवन कर 1 अप्रैल 2028 से लिया जाएगा, जब इन क्षेत्रों के नगर निगम सीमा में शामिल होने के 10 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज 

