- उत्तराखंड में 23-24 जून को दस्तक देगा मानसून
देहरादून: प्रदेश में मानसून 23-24 जून को दस्तक दे सकता है। गुरुवार को ये जानकारी देते हुए मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जून से प्री-मानसून का दौर चलेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन, इससे पूर्व मैदानी इलाकों में 14, 15 व 16 जून को गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जून को प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।
इस बीच, उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय इलाकों भी गर्मी से तप रहे हैं। आसमान से धूप के रूप में बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने
- ■ प्रदेश को 17 जून से गर्मी से मिल सकती है राहत फिलहाल मैदान-पहाड़ भीषण गर्मी की चपेट में
लोगों को बेहाल कर रखा है। गुरुवार को उत्तराखंड में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को रुड़की में सर्वाधिक 43.5, देहरादून में 42.4 और पंतनगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, मुक्तेश्वर में 31, टिहरी में 31.6, मसूरी में 29.9 और नैनीताल में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तक रहा। दून में गुरुवार को जून के महीने में 30 साल बाद सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
