हिन्दू युवती को बहलाफुसलाकर ले जाना मुस्लिम युवक को पड़ा भारी मुकदमा दर्ज भेजा जेल
काशीपुर: जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक मुस्लिम युवक को एक हिन्दू युवती को बहलाफुसला कर ले जाना भारी पड़ गया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है जबकि युवती को सकुशल बरामद कर लिया है

– आपको बता दे काशीपुर कोतवाली क्षेत्र से 5 जुलाई को एक हिन्दू युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि युवती और आरोपी, दोनों के पास मोबाइल फोन नहीं थे, पुलिस टीम द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया पुलिस टीम राजस्थान के अजमेर पहुंची, जहां से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। युवती के बयानो के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू, निवासी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
स्वपन किशोर सिंह एसपी काशीपुर ने बताया कि कोतवाली काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत एक लड़की की गुमशुदगी विगत दिनों दर्ज की गई थी ओर टीम रवाना की गई थी टीम के द्वारा गुमशुदा लड़की को बरामद किया गया ओर काउंसिलिंग के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है और जिस युवक के साथ लड़की गई थी उसको गिरफ्तार किया गया उसका चालान किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
