नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल में फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”

नैनीताल। नैनीताल की मॉल रोड में फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को महंगा पड़ गया। उसने हूटर इस इरादे से बजाया था कि सामने का सारा रास्ता साफ हो जाएगा लेकिन कुछ ही देर में सारी विधायकी सड़क पर आ गई।

यूपी विधायक के बेटे की ‘वीआईपी हनक’ उस पर पड़ी भारी। नैनीताल के एसडीएम से बहस के बाद उसकी फॉर्च्यूनर सीज कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले

नैनीताल में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक का बेटा नैनीताल की मालरोड में ‘वी.आई.पी.कल्चर’ दिखाते हुए एस.डी.एम.नवाज़िश ख़लिक़ से भिड़ गए। यातायात नियमों की अनदेखी और विधायक पुत्र के हूटर बजाने के साथ एस.डी.एम.से अभद्रता करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी फॉर्च्यूनर कार यू.पी.33 वी.0003 को सीज कर दिया।

मामले के अनुसार, फतेहपुर की जहानाबाद सीट से विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। मालरोड पर जाम के दौरान उसने बिना किसी आपात स्थिति के लगातार कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार

संयोगवश, उसी समय मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी (SDM)की नजर हूटर बजाती इस कार पर पड़ी। एस.डी.एम.ने हूटर बजाते वाहन को रुकवाकर हूटर बजाने का कारण पूछा, तो विधायक पुत्र अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा बहस करने लगा।

आरोप है कि उसने रौब दिखाते हुए मुख्यमंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की और वाहन छोड़ने की बात कही। इस दौरान कुछ देर तक मॉल रोड पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त

मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.डी.एम.ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया। जांच में वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को मौके पर ही सीज कर दिया।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें