घटिया निर्माण पर महापौर का एक्शन, ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड
-शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर निर्माण रूकवाया
- निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्तः मेयर
रूद्रपुर। नाला निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किये जाने की शिकायत पर महापौर विकास शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर काम रूकवा दिया और ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ ही उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया। महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
दशमेश नगर आवास विकास में नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। गुरूवार शाम नाला निर्माण में पुरानी और घटिया ईटों का इस्तेमाल होने की शिकायत पर महापौर विकास शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर मेयर का पारा चढ़ गया । उन्होंने तुरंत काम रोकने के निर्देश दिये। महापौर ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल सहित नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम को भी तुरंत मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि ठेकेदार ने इससे पहले जो नाले का निर्माण किया है उसमें भी घटिया स्तर की ईंटे लगायी हैं। जिस पर महापौर ने ठेकेदार का पूरा भुगतान रोकने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। साथ ही ठेकेदार मोहसिन और उसकी फर्म को भी ब्लैक लिस्टेड करने और नगर निगम में उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के भी निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि नगर निगम के जिस जेई की देख रेख में यह काम चल रहा था, उसकी भूमिका की भी जांच की जायेगी।
इस दौरान महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में सीएम धामी ने मुहिम चला रखी है कई भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। नगर निगम में भी भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी ठेकेदार पुराने और मनमाने ढर्रे पर चल रहे हैं वो सुधर जायें अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जायेगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उनका समय समय पर वह खुद निरीक्षण करेंगे और नगर निगम की टीम भी स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लेगी। उन्होंने पार्षदों और वार्डवासियों से भी अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप होने चाहिए। ठेकेदारों से निर्माण की गुणवत्ता के साथ ही उसकी समयसीमा की भी गारंटी ली जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

