नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में दोपहर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह होटल में प्रेमी जोड़ा था, जो अकसर होटल में मिलने आता था। घटना स्थल के आस-पास रहने वालों को मुताबिक ठंडी सड़क स्थित गली में एक होटल है, जिसे मानकों के विरुद्ध बनाया गया। इस होटल में समुदाय विशेष का युवक और दूसरे समुदाय की लड़की आते हैं। इस पर बुधवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी और कोतवाल राजेश यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक-युवती के दस्तावेज जांचे तो वह बालिग मिले। लोगों का आरोप है कि इस होटल में युवक-युवती अकसर आते हैं, इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही होटल मानकों को ताक पर रखकर बनाया गया है। युवक के समुदाय विशेष का होने की भनक लगने पर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि लोगों को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया। जांच में युवक-युवती बालिग मिले हैं। होटल प्रबंधन को हिदायत दी गई कि कमरा देने से पहले यह देख लें कि लोकल लोगों को होटल क्यों चाहिए।
एंट्री रजिस्टर में खामी पाए जाने पर 10 हजार रुपए का कोर्ट का चालान किया गया है। इसके अलावा युवक-युवती का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
