नैनीताल –कोरोनावायरस CORONAVIRUS कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु तथा संक्रमण को समुदाय स्तर पर फैलने से राकने हेतु संक्रमण रोधी दवा जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों के क्रम पर्यटन नगरी नैनीताल के विभिन्न वार्डों तथा क्षेत्रों में अधिकारियों की देखरेख में विशेष सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया।
CORONA UPDATE- एक बुजुर्ग की मौत, 75 लोग डिस्चार्ज, रिकवरी रेट में भी सुधार

उप जिलाधिकारी विनोद कुमार तथा नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी की देखरेख में संक्रमण रोधी दवा (सेनेटाईज़र) छिड़काव कार्यक्रम की शुरूआत माॅ नयना देवी मन्दिर से शुरू हुई होने के साथ ही भोटिया मार्केट, मल्लीताल बड़ा बाजार, स्टाफ हाऊस, हरिनगर, सूखाताल, वार्ड नम्बर 9 अपर माल, तल्लीताल बाजार के साथ ही शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले ईलाकों में किया गया।
BREAKING NEWS- अभी-अभी राज्य में कोरोनावायरस का आंकड़ा पहुंचा 1341,पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से जन समुदाय के बचाव हेतु सेनिटाईजेशन आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन में छूट मिलने से तथा सुबह सात बजे से बाजारों के खुलने से लोगो की आमद बड़ी है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए बाहर आ रहे हैं, ऐसें में विशेष सेनिटाईजेशन कार्य जरूरी हो गया है ताकि लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।
CORONA UPDATE- इस पहाड़ी इलाके में 51 लोगो के लिए खुशी का दिन, क्वॉरेंटाइन सेंटर से मिली छुट्टी

उन्होंने सेनिटाईजेशन में लगाए गए अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर प्रत्येक वार्ड के मोहल्ले, सड़क, गली में व्यवसायिक प्रतिष्ठान, आवासीय क्षेत्रों में दक्षता के साथ छिड़काव किये जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सेनिटाईजेशन के समय विभिन्न वार्डों एवं स्थानों के निवासियों को कोविड-19 से सम्बन्धित प्रचार सामाग्री अवश्य उपलब्ध करायी जाये।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
