- शिलौटी में नर तेंदुआ पिंजरे में कैद
- भीमताल : भीमताल के समीप शिलौटी क्षेत्र में वन विभाग के पिंजरे में एक व्यस्क तेंदुआ फंस गया। मालूम हो कि 25 नवंबर 2024 को इसी क्षेत्र में तेंदुआ या फिर बाघ ने लीला देवी पत्नि स्व नरोत्तम को अपना निवाला उस समय बना दिया था जब वह घास लेने के लिए जंगल गई थी। लीला देवी का शव लगभग एक किमी जंगल में बरामद हुआ था। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में तब से पांच पिंजरे लगाए थे। आज सेवेरे के समय लगभग ढ़ाई साल का नर तेंदुआ इसमें फंस गया। इधर घटना को इस तेंदुए ने अंजाम दिया था इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं घटना के समय लीला देवी के साथ मौजूद महिला ने बाघ होने की पुष्टि की थी। जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। वन विभाग के द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में भी बाघ नहीं दिखाई दिया था। इधर वन क्षेत्राधिकारी विजय मिलकानी ने बताया कि फिलहाल कैद हुए पिंजरे के सैंपल एफआईआई देहरादून भेजा जा रहा है। वहीं बताया कि वन विभाग की गस्त और अन्य गतिविधि जारी रहेगी। वहीं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश वृजवासी, कार्तिक कनार्टक, पूरन वृजवासी नितेश बिष्ट ममता बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ और बाघ को पकड़े जाने के प्रयास को और तेज करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
