उत्तराखंड सचिवालय में बड़ी संख्या में ट्रांसफर, अधिकारियों और कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर फेरबदल।
देहरादून- उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है।सचिवालय में लंबे समय से लंबित तबादलों को लेकर जारी असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। शासन ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
उत्तराखंड शासन ने सचिवालय में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। ये तबादले कई महीनों से लंबित थे, क्योंकि शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। तबादला नीति के पालन न होने को लेकर ईटीवी भारत की ओर से भी मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद अब शासन ने समीक्षा कर आदेश जारी कर दिए हैं।
कर्मचारियों के तबादलों में देरी को लेकर सचिवालय कर्मचारी संघ लगातार आवाज उठा रहा था। विशेष रूप से समीक्षा अधिकारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। कर्मचारियों के बढ़ते दबाव और तबादला नीति के अनुपालन की मांग को देखते हुए शासन ने समिति गठित की और उच्च स्तर की संस्तुति के बाद तबादला सूची जारी की।
इस चरण में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले शामिल हैं।
49 समीक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
15 सहायक समीक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
31 कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभिन्न अनुभागों में बदला गया है।
हालांकि अनुभाग अधिकारी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी जैसे वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादला आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। इनमें कई अधिकारी 5 साल से अधिक समय से एक ही अनुभाग में कार्यरत हैं, जिसके कारण अब इन पदों की तबादला सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है





अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
