लालकुआं। वरिष्ठ पत्रकार उमेश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया वह लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे, उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
यहां वार्ड नंबर 4 निवासी वरिष्ठ पत्रकार उमेश पंत का रविवार की दोपहर को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के दौरान निधन हो गया, आज सुबह उनका स्वास्थ्य बिगड़ा तो उन्हें उनकी पत्नी अंजलि पंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, देर शाम गमगीन माहौल में नगर के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुखाग्नि उनके जेष्ठ भ्राता गोपाल पंत ने दी, पंत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें पिता हरीश चंद्र पंत, मां, पत्नी एवं दो बच्चे शामिल है।
अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के तमाम पत्रकारों के अलावा उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के महाप्रबंधक नरेश चन्द्रा, सुरक्षा अधिकारी पीएस धोनी, भुवन पांडे, नारायण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, सभासद दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, राजकुमार सेतिया, भाजपा नेत्री तारा पांडे, आशीष भाटिया, सुरेंद्र लोटनी, सोनू पांडे सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे। विदित रहे कि कल 28 मई को उमेश पंत का जन्मदिन था, पत्रकार मित्रों एवं उनके परिवार ने उनका जन्मदिन भी मनाया था, आज प्रातः अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने के चलते उनका स्वर्गवास हो गया। पत्रकार उमेश पंत की मौत की खबर से तमाम पत्रकार बिरादरी स्तब्ध है, क्षेत्र के पत्रकार साथियों के सुख दुख के साथी सदैव सबके साथ मिलकर चलने वाले उमेश पंत के आज असमय चले जाने से सभी पत्रकारों में गहरा दुख व्याप्त है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री उमेश पंत के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री उमेश पंत के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां
चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट 
