लालकुआं- लालकुआं विधानसभा में विधायक नवीन दुमका के प्रयासों से 2 नलकूपों को वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही धन भी आवंटित कर दिया गया है विधायक नवीन दुमका के प्रयासों से राज्य वित्त से लगभग सवा दो करोड़ की लागत से बनने वाले दो सिंचाई नलकूप का निर्माण जल्द हो जाएगा।
शनिवार को विधायक नवीन दुमका ने बताया कि हैड़ागज्जर और जैराम क्षेत्र में सिंचाई की समस्या के निदान के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास के बाद हेड़ा गज्जर क्षेत्र में एक करोड़ 20 लाख की लागत के सिंचाई नलकूप निर्माण योजना को मंजूरी मिली है जिसमें 48 लाख रुपये धन अवमुक्त किया गया है। जबकि जैराम हल्दुचौङ में भी सिंचाई नलकूप निर्माण योजना को 99.37 लाख की मंजूरी मिली है जिसमें 39 लाख रुपये अवमुक्त किया गया है। विधायक नवीन दुमका ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था पूरी करने के लिए राज्य वित्त से वित्तीय स्वीकृति देने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को उन्होंने धन्यवाद दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
