उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग के लाल नायक सूबेदार आनंद सिंह देश के लिए शहीद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में रुद्रप्रयाग का लाल नायब सूबेदार आनन्द सिंह रावत देश के लिए शहीद।

उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग)- देश की रक्षा करते हुए रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम कांडा भरदार के वीर सपूत नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत शहीद हो गए। शहीद आनंद सिंह रावत 6 माह पूर्व अपने गांव छुट्टी पर आए थे और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। आनंद सिंह रावत का परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है। उनके बड़े भाई कुंदन सिंह और मां गांव में ही रहते है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच सोमवार को भीषण मुठभेड़ हुई। इस घटना में सेना के 5 जवान शहीद हो गए और 5 अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर का कठुआ जिला पंजाब के पठानकोट जिले से सटा हुआ है. पूरे घटनाक्रम पर सेना के सूत्रों ने कहा है कि आतंकियों की तरफ से पहले हमले किए गए। जवान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गयी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे। उसी समय आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें