आँचल दुग्ध संघ में 79वें आज़ादी के जश्न में कुमाऊँनी गीतों की गूंज, नन्हे-मुन्नों व देशभक्ति में रंगे प्रतिभागियों का सम्मान
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई।

इसके बाद वातावरण कुमाउँनी देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थितजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर योद्धाओं को नमन किया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इन गीतों और प्रस्तुतियों ने लोगों के हृदय में देशप्रेम का जज़्बा और गर्व की भावना जागृत कर दी।
समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और देशभक्ति से कार्यक्रम को यादगार बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक डॉ. पी.एस. नागपाल, प्रभारी प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी वित्त उमेश पठालनी, प्रभारी कारखाना धर्मेंद्र राणा, प्रभारी लैब रमेश आर्या, अभियंता राजेंद्र दुम्का, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, मोहन चंद्र जोशी, रमेश मेहता, कमलेश कुमार, प्रबंधक कमेटी सदस्य गोविंद मेहता, दीपा रैकवाल, दीपा देवी, गीता ओझा, लाल सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
