मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बीते 2 दिनों में हुई भारी बरसात और ओलावृष्टि ने कुमाऊं के किसानों की कमर तोड़कर रख दी, पकी फसल में ओले पड़े, तो वही आंधी और तूफान ने फलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. इसके अलावा आसमानी आफत ने कई घरों को नुकसान भी पहुंचाया है वही अल्मोड़ा के सोमेश्वर के पास धलौरा में बादल फटने की वजह से मवेशी भी बह गए।

गर्मी के सीजन में पूरे तराई भाबर सहित मैदानी इलाकों में पहाड़ की फल सब्जी की डिमांड होती है लेकिन इस बार आसमान से बरसी आफत में पहाड़ के काश्तकारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले के काश्तकारों को हालिया दिनों में हुई बरसात और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है, इस लॉक डाउन में आर्थिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे किसानों को एकमात्र उनकी खेती से उम्मीद थी वह भी आसमान से बरसे पानी में बह गयी।

पहाड़ों में जहां गेहूं की पकी फसल को नुकसान पहुंचा है तो वही आम, लीची, पूलम, माल्टा, नाशपाती, आडू, खुमानी सहित अन्य फल और सब्जी पूरी तरह तबाह हो गई है किसानों के सामने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का संकट तो आ खड़ा हुआ ही है बल्कि उनके खुद के जीवन यापन करने के लिए भी खाद्यान्न संकट दिख रहा है।

हालांकि सरकार की तरफ से मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि सभी जिलों में किसानों के हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है जल्द ही किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मानकों के अनुरूप मुआवजा
सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बयान देते हुए कहा, हाल ही में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे चल रहा है। इसमें मानकों के अनुसार प्रभावितों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी। हाॅर्टीकल्चर में नुकसान पर भी मानकों के अनुसार क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 