Kumaon Commissioner Deepak Rawa

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का लिया फीडबैक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। यह परियोजना सिंचाई, पेयजल और विद्युत उत्पादन के लिए बनाई जा रही है।

बैठक में परियोजना की प्रगति समयबद्धता और गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने बताया कि परियोजना अंतर्गत बनाए जा रहे दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसके अलावा नदी के पानी को डायवर्ट करने के लिए दो कौफर डैम का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जून 2026 तक टनलों और कृत्रिम डैम का निर्माण पूरा होने का लक्ष्य है…जिसके बाद स्थायी बांध के निर्माण को गति दी जाएगी।

महाप्रबंधक ने यह भी जानकारी दी कि परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में यह एक मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम

बैठक में जमरानी कैनाल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि हरिपुर फीडर और पाहवा फीडर का निर्माण प्रगति पर है। कुमाऊं आयुक्त ने निर्देश दिए कि हल्द्वानी शहर क्षेत्र में जमरानी कैनाल की फीडर को कवर करने का कार्य समय पर पूरा किया जाए…ताकि शहरी क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज

इसके अलावा परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित पराग फार्म में निर्मित आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य भी समीक्षा की गई। कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें