कोटद्वार: राष्ट्रीय खेल दिवस और महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के मौके पर कोटद्वार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मालवीय उद्यान स्थित प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैंप कार्यालय में खेल प्रेमियों, पूर्व खिलाड़ियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केएस रावत के परिजनों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
कार्यक्रम में कोटद्वार की उभरती हॉकी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। स्कूल्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंडर-14 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में शामिल प्राची (GGIC घमंडपुर), कल्पना (इंटर कॉलेज मोटाढांक) और विजय लक्ष्मी (GGIC कोटद्वार) को सम्मान मिला।
वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले यशवर्धन (GHS शिवराजपुर) को भी सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षकों को भी मिला सम्मान
कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। हॉकी प्रशिक्षक तेजेंद्र सिंह रावत और एथलेटिक्स एकेडमी के प्रशिक्षक अशफाक अली को खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
आयोजकों ने कहा कि खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे चलकर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
मेजर ध्यानचंद के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके शानदार खेल के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी है।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा, पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजे सिंह आर्य, विजय नेगी, प्रेम सिंह पयाल, वीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, शीला भारती, ज्योति, बबीता, सुषमा रावत, महाबीर सिंह नेगी, संदीप सिंह रावत, जावेद, भीमेंद्र पंवार, चंद्रमोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

