खटीमा : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली आईटीबीपी जवान तिला सेन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
तिला सेन आईटीबीपी के पहले सर्व-महिला एवरेस्ट अभियान का हिस्सा थीं। 17 सदस्यीय दल में शामिल 11 महिला पर्वतारोहियों ने कठिन रास्तों को पार करते हुए 21 मई 2026 को सुबह 6:52 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलता हासिल की।
तिला सेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई खटीमा के सरकारी स्कूल से की…इसके बाद उन्होंने नैनीताल से पॉलिटेक्निक और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2021 में वह एसएससी जीडी के माध्यम से आईटीबीपी में भर्ती हुईं।
एवरेस्ट फतह करने के बाद जब तिला अपने घर लौटीं तो स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। तिला ने अपनी सफलता का श्रेय आईटीबीपी, अपने परिवार और कठिन मेहनत को दिया।
तिला के पिता ने कहा कि बेटियों को भी बराबर अवसर मिलने चाहिए ताकि वे परिवार राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

