उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए 12 से 15 अगस्त तक केदारनाथ धाम की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार सभी विभाग सतर्कता बरत रहे हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की अपील की गई है।

साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्गों के खतरनाक इलाकों में 24 घंटे जेसीबी व पोकलैंड मशीनें तैनात कर दी गई हैं ताकि मार्ग बाधित होने पर तुरंत खोलने का कार्य किया जा सके। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान और चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत व बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
13 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर के लिए रेड अलर्ट जारी है। 14 व 15 अगस्त को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी रहेंगे। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी जोखिम से बचने के लिए तीर्थयात्रा को स्थगित कर दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 553 पदों पर आई भर्ती
उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
